फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज क्षेत्र के खानापुर चपरा गांव निवासी रीतू (19) का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



खानापुर चपरा गांव निवासी सत्यनाम रावत के मुताबिक उनकी पुत्री रीतू का गांव के ही अभिषेक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी मिलने पर दोनों की सहमति से 30 जनवरी को गांव के शिवालय में शादी कर दी गई थी। इसके चार दिन बाद अभिषेक नौकरी के सिलसिले में हरियाणा के गुड़गांव चला गया था। इस बीच लड़की और लड़के के परिवारों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बेटी रीतू ने फांसी लगा ली है।



परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि रीतू का शव घर के एक कमरे में पंखे के छल्ले से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पिता सत्यनाम की तहरीर पर मृतका के पति अभिषेक, ससुर राजेंद्र उर्फ राजू, ससुर के भाई बृजेश और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




घर में सबकी दुलारी थी रीतू
रीतू के माता-पिता ने बताया कि वह चार संतानों में सबसे बड़ी और इकलौती बेटी थी। वह सबसे दुलारी थी। मां किस्मता देवी ने कहा कि बिटिया की खुशी के लिए उसकी मनपसंद शादी करवाई थी। रीतू के तीन छोटे भाई रितेश (12), आनंद (9) और आर्यांश (8) हैं। बेटी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें