फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कम नंबरों से असंतुष्ट छात्रों को स्क्रूटनी का मौका

Sun, 27 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने से असंतुष्ट छात्रों को बोर्ड ने स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच) का अवसर दिया है। इच्छुक परीक्षार्थी 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्वीकार किए जांएगे।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन कर फार्म डाउनलोड कर लेना होगा और प्रिंट आउट के साथ शुल्क का मूल चालान पत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से क्षेत्रीय कार्यालय भेजना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के सीधे डाक या कुरियर से भेजा गया आवेदन पत्र अमान्य होगा।


स्क्रूटनी के लिए चयनित परीक्षार्थियों को अपने कॉलेज से संपर्क कर अंक पत्र का प्रमाणन कराना आवश्यक होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कर अंकों में संशोधन होने पर नया अंक पत्र और प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। यदि अंकों में कोई बदलाव नहीं होता है तो पूर्व में जारी अंक पत्र और प्रमाणपत्र ही मान्य रहेंगे। गौरतलब है कि इंटरमीडिएट में पंजीकृत 22828 बच्चों में 21989 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 20372 बच्चों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह हाईस्कूल के 25685 बच्चों में से 24281 परीक्षा में शामिल हुए तो 20601 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। परीक्षा परिणाम आने के बाद जहां मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी मना रहे हैं, वहीं कई परीक्षार्थी अपने अंकों से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए स्क्रूटनी एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें