फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो दिन से लापता युवती का नहर में मिला शव

Sun, 07 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों के शाहपुर रेसी मयास गांव निवासी आरती (19) का शव शनिवार को मुसाफिरखाना के अनखरा गांव में नहर में उतराता मिला। युवती दो दिन से लापता थी। फिलहाल घरवालों ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन




धर्मराज ने बताया कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार दोपहर घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थी, मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो उन्होंने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर मुसाफिरखाना के अनखरा गांव में नहर में युवती का शव मिलने की जानकारी हुई। आरती के घरवालों ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की।



जामों थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के मामा अरविंद कुमार मौर्य के अनुसार आरती मनोरोगी थी। उसका इलाज चल रहा था। आरती की मौत के बाद मां सुदामा, भाई राममूरत और बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मुसाफिरखाना इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने कहा कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में युवती के नहर में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें