फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकता मिला सीआरपीएफ जवान का शव

Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र की बैरक में बृहस्पतिवार दोपहर जवान खरडे अमोल रामदास (24) का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन





महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के अलेड गांव निवासी अमोल रामदास वर्ष 2023 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 239 बटालियन रामपुर में तैनात था। वह जून में त्रिसुंडी ग्रुप केंद्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में शामिल होने आया था। बृहस्पतिवार दोपहर उसके सभी साथी मेस में भोजन के लिए जा रहे थे। अमोल ने एक जवान से कहा कि वह खाना नहीं खाएगा, उसका खाना लेते आना। जब साथी जवान भोजन लेकर पहुंचा तो देखा कि अमोल का शव बैरक में लगे पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटक रहा था।



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीआईजी मदन कुमार की तहरीर पर रामगंज थाने में आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उसके पैतृक गांव महाराष्ट्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें