फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाई-बहन की तस्वीरों की पूजा थाल की मांग बढ़ी

Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में रक्षासूत्र खरीदती महिलाएं और युवतियां। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। इस रक्षाबंधन बहनों की थाली भावनाओं की प्रतीक बन गई हैं। बाजारों में उपलब्ध थालियों में भाई-बहन की तस्वीरों को सजाया गया है, जिसने पारंपरिक राखी की तस्वीर बदल दी है। अमेठी सहित जिले के विभिन्न कस्बों में ऐसी पूजा की थालियों को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन




हर थाली में कुछ खास है। कहीं रुद्राक्ष की मालाएं तो कहीं मीनाकारी और गुलाबी रंग की कारीगरी। थालियों पर भाई-बहन की तस्वीरें लगवाने का चलन इस बार खूब देखने को मिल रहा है। दुकानदार सूरज बताते हैं कि पहले सामान्य थालियां बिकती थीं, लेकिन अब ग्राहक ऐसी थालियां मांग रहे हैं जो भावनात्मक जुड़ाव पैदा करें। इनकी कीमत 300 से 700 रुपये तक है। गौरीगंज की रहने वाली मीना ने बताया कि पहली बार भाई की तस्वीर थाली में छपवाई है। इसे देखकर उसे खुशी भी होगी और यह याद भी बनी रहेगी।


कुछ थालियों पर भगवान श्रीगणेश, लड्डू गोपाल की आकृति और मोती की सजावट भी की जा रही है। बहनों की पसंद के अनुसार रंग और डिजाइन में लगातार विविधता लाई जा रही है। इस नवाचार के साथ चांदी की राखियों और उपहारों ने भी त्योहार की रौनक को और बढ़ाया है। आभूषण कारोबारी आकाश सोनी ने जानकारी दी कि इस बार एक हजार से पांच हजार रुपये तक की चांदी की राखियां सबसे अधिक बिक रही हैं। उपहार की दुकानों पर भाई-बहन दोनों ही उत्साहपूर्वक खरीदी करते देखे गए।
विज्ञापन



अमेठी कस्बे में पहुंचीं अनुपमा ने बताया कि हर साल सामान्य राखी भेजती थीं। इस बार फोटो थाली और चांदी की राखी से भाई को खास अहसास दिलाना चाहती हूं। नीतू ने कहा कि भाई बाहर रहता है। राखी और ड्राईफ्रूट के साथ इस बार कुछ नया भेजा है। त्योहारों में थोड़ा खास करना अच्छा लगता है। वहीं धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि बहन के लिए उपहार खरीदने आया हूं। भीड़ देखकर लग रहा है कि सब तैयारी में जुटे हैं।





काजू जलेबी बनी खास
रेस्टोरेंट संचालक विक्रम के अनुसार काजू जलेबी इस बार रक्षाबंधन की खास मिठाई बन गई है, जिसकी कीमत 1300 रुपये किलो तक पहुंच गई है। ड्राईफ्रूट लड्डू, पंचमेवा, काजू रोल, बुलकंद बाइट और पान फ्लेवर मिठाइयां भी खूब पसंद की जा रही हैं। सूखे मेवे 900 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। उपहारों में परफ्यूम, घड़ियां और सजावटी डिब्बों की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें