फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाकियू ने पंचायत लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के सौना चौराहा के पास अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। बिजली समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने सौना चौराहे के पास पंचायत लगाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में किसानों ने जगदीशपुर के अधिशासी अभियंता को चार सूत्री मांगपत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने बताया कि सौना चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह पहले जल गया था, लेकिन विभाग ने अब तक उसे नहीं बदला। इससे आसपास के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए पुराने मीटर लगाने की मांग उठाई।


ग्रामीणों ने बताया कि बाबागंज चौराहा रसूलपुर में दो वर्ष पहले विद्युत पोल लगाए गए थे, लेकिन अब तक एलटी केबल नहीं लगाया गया। मजबूरी में लोग बांस-बल्ली के सहारे तार बांधकर बिजली जला रहे हैं। पूरे गोसाईं गांव में जर्जर तार नहीं बदले जाने से आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत भी उठाई गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुशील कुमार यादव, जकरिया अहमद, सीताराम, मोहम्मद नईम और सफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें