फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंजन की चपेट में आकर 150 मीटर तक घिसटी बाइक

Tue, 10 Mar 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाइक।  स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर प्लेटफार्मों के बीच बने दिव्यांग रैंप से ट्रैक पार करते समय एक बाइक बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बाइक इंजन में फंसकर करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। करीब 20 मिनट बाद बाइक को इंजन से अलग कर जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बाइक सवार दोनों युवक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन




लखनऊ–सुलतानपुर रेल मार्ग पर सोमवार शाम करीब पौने चार बजे सुलतानपुर से लखनऊ की ओर जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस मुसाफिरखाना स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इसी दौरान दो युवक बाइक लेकर प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो तक जाने वाले दिव्यांग रैंप से ट्रैक पार करने लगे। ट्रेन को करीब आते देख दोनों युवक घबरा गए और बाइक ट्रैक पर छोड़कर दूर भाग गए। कुछ ही क्षण में बाइक इंजन से टकराकर नीचे फंस गई और करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई।



स्थिति भांपते हुए ट्रेन चालक पंकज कुमार ने आपात ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रेन स्टेशन परिसर की मेन लाइन पर रुक गई। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसी बाइक को निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को इंजन से अलग किया गया।
विज्ञापन




जांच के बाद होगी कार्रवाई

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि एसआई अभय प्रताप को मौके पर भेजा गया था। ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर बाइक सवार युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



सुरक्षा जांच के बाद रवाना की गई ट्रेन

स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ल ने बताया कि इंजन में बाइक फंसने की सूचना पर ट्रेन को रोका गया था। बाइक हटाने और सुरक्षा जांच के बाद करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। मामले की जानकारी आरपीएफ और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें