इन्हौना (अमेठी)। गायत्री शक्तिपीठ, गौरीगंज के साधकों ने सेमरौता कस्बे के बाबा उजियारनाथ मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन किया। प्रवाचक ने कहा कि दुर्व्यसनों से दूर रखना ही गायत्री परिवार का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में इंद्रदेव शर्मा, सुशील शर्मा, जगन्नाथ ने गायत्री परिवार गृहे-गृहे यज्ञ के बारे में बताया। कहा कि इस यज्ञ के माध्यम से सबको बीड़ी, पान, सिगरेट, तंबाकू, मांस, मदिरा के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करता है।
तिलोई परिक्षेत्र से गया बक्शसिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, रामप्रसाद व सुरेंद्र बहादुर सिंह की टीम ने संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 251 दीपों के माध्यम से दीपदान कराया गया। देव पूजन क्षेत्र के पंकज पांडेय ने किया।
दीप यज्ञ के माध्यम से जिले में शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मार्च 2025 में आयोजित होने वाले लघु अश्वमेघ यज्ञ के प्रति जनजागरण भी किया गया। इस अवसर पर अवनींद्र प्रताप सिंह, प्रधान देवी शरण बाजपेई, श्रीकांत पांडेय, कुलदीप मिश्र, घनश्याम तिवारी, गोपाल शंकर मिश्र, सुशील चंद्र पांडेय, जयप्रकाश, अरुण कुमार मिश्र, चंद्र किशोर शुक्ल, कप्तान अवस्थी, प्रमोद कुमार मिश्रा, सिद्धेश्वर बाजपेई आदि मौजूद रहे।