फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आश्वासन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Sat, 25 May 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के आश्वासन पर क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के मृतक संविदा कर्मी लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव बेलखरी निवासी राजकुमार (35) पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात थे। बुधवार को शट-डाउन के बावजूद विद्युत उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर के गांव शनिचरा में मरम्मत कार्य करते समय अचानक हाईटेंशन लाइन में आए करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इलाज के दौरान राजकुमार की लखनऊ में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम जब मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिजनों ने आश्रितों को 7.50 लाख रुपए का नकद, भुगतान, कार्यालय से संबंधित मृतक के परिवार के पाल्य को नियमित नौकरी, ईपीएफ की धनराशि का त्वरित भुगतान, दस लाख रुपए का अतिरिक्त अनुदान का लाभ एवं विभाग द्वारा की गई लापरवाही की जांच कर दोषियों खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दाह संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पावर कार्पोरेशन के एसडीओ, जेई पंकज सिंह, संविदा पर कर्मियों को उपलब्ध कराने वाले संस्था के अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने पीड़ित परिजनों से बात की। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन माने और अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। एक्सईएन रोहित सिंह ने बताया कि परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ ही एक परिजन को संविदा पर नौकरी दिलाई जाएगी।
इनसेट
जिला पंचायत अध्यक्ष ने 50 हजार रूपए की दी आर्थिक सहायता
अमेठी। बेलहरी गांव निवासी मृतक सविदा लाइनमैन राजकुमार की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी सीमा पिता गया प्रसाद व अन्य परिजनों को ढांढस बधाया। मृतक की पत्नी को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने हर संभव परिवार की मदद का आश्वासन देते हुए शासन से भी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें