फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की करें जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में राहत व बचाव कार्य को तेज कराने के लिए सोमवार को नोडल अधिकारी जिले में पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में कार्यों की समीक्षा करने के बाद पलिया पश्चिम गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सर्विलांस, आरआरटी टीम व निगरानी समिति को सक्रिय करते हुए टीकाकरण व संक्रमितों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शासन की ओर से नोडल अधिकारी के रूप में नामित अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) मोनिका एस गर्ग सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचीं।
जगदीशपुर के बीएचईएल गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए समस्त लोगों की सैंपलिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीकाकरण के साथ सैनिटाइजेशन, सफाई, कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन की बिंदुवार समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने जगदीशपुर के पलिया पश्चिम गांव का निरीक्षण किया।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में नोडल अधिकारी ने निगरानी समिति, आरआरटी टीम, सर्विलांस टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर गांव में मरीजों की पहचान करने तथा उनकी सैंपलिंग कराने के साथ ही उन्हें दवा की किट उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के प्रति जागरूक करते हुए प्रवासियों को क्वारंटीन करने को कहा। नोडल अधिकारी ने लोगों से कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है।
इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साबुन से हाथ धोते रहें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। नोडल अफसर के साथ सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीडीओ प्रदीप पांडेय, एसडीएम सुनील त्रिवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें