फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दबंगों का हमला, तोड़ी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के दलीलपुर गांव में चुनावी रंजिश में रविवार रात दबंगों ने एक घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए न सिर्फ घर पर पथराव किया बल्कि एक बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए फायरिंग भी की। दबंगों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना को पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
जामो थाने के दलीलपुर गांव निवासी मनोज कुमार रविवार शाम घर के सामने बैठे थे। इसी बीच चुनाव में साथ नहीं देने से नाराज रामेश्वर शुक्ल, संदीप द्विवेदी, हरिकेश, कपिल कांत, रजनीश द्विवेदी, सोम, चंचल पांडेय व विद्याकांत लाठी-डंडों से लैस होकर आए और मनोज की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

मनोज को गंभीर रूप से घायल करने के बाद दबंगों ने घर पर पथराव किया और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने जान से मारने व दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग भी की।
विज्ञापन

फायरिंग व चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। दबंगों के जाने के बाद मनोज ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मनोज का मेडिकल कराते हुए रामेश्वर समेत सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें