फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश थमी तो चढ़ा पारा, तेज धूप व उमस ने किया बेहाल

Tue, 29 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश थमने के बाद सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से निकली तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। राहगीर धूप से बचने के लिए गमछा और छाता लगाए नजर आए। कुछ देर बाहर रहने पर पसीने से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप के चलते बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। राहगीर रमेश कुमार ने बताया कि मौसम साफ होने से राहत तो मिली है लेकिन तेज धूप व उमस ने परेशान कर दिया है।

राजेश कुमार ने कहा कि बाहर निकलने पर कपड़े पसीने भीग जा रहे हैं। घर के अंदर कूलर व पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। किसान देव कुमार और राम अवतार ने बताया कि तेज धूप व उमस के कारण खेतों में काम करना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें