फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तापमान 5.5 डिग्री, 22 ट्रेनें लेट, पांच बसें भी नहीं चलीं

Wed, 17 Jan 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोहरे के बीच होकर गुजरते वाहन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, मंगलवार को बर्फीली हवाओं और कोहरे से लोग कांपते रहे। जिले से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। पांच बसों का भी संचालन नहीं हो सका। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गलन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे में दृश्यता शून्य रही। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दिनभर लोग अलाव, हीटर व आग के सामने बैठे रहे। सर्दी से बचने के लिए चौराहे और बाजारों में लोग अलाव ढूंढते रहे।
विज्ञापन



यात्रियों को हुई परेशानी
- लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर कोहरे व धुंध के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल डेढ़ घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। इसके अतिरिक्त दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल चार घंटे विलंब से पहुंची।
गरीब रथ एक घंटा, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटा, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 50 मिनट, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटा व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल दो तथा राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से संचालित हुई। 22 ट्रेनों को संचालन विलंब से हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ व योगनगरी एक्सप्रेस पूर्व में विभाग की ओर से जारी आदेश के क्रम में निरस्त चल रही है। जबकि, लंबी दूरी की ट्रेन कोहरा होने से देरी से संचालित हो रही है। ठंड में वेटिंग रूम में यात्रियों के प्रतीक्षा करने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कड़ाके की ठंड में सवारी न निकलने के कारण लखनऊ, आजमगढ़ व वाराणसी रूट की 5 बसों को संचालन नहीं हो सका। एआरएम काशी प्रसाद का कहना है कि ठंड का असर पड़ रहा है।

शीतलहर से राहत के आसार नहीं
आचार्य नरेंद्र देव कृषि कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.0 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलीं।
बताया कि 17-21 जनवरी तक मध्यम कोहरा छाए रहने एवं हवा के सामान्य गति से पूर्वी/पश्चिमी चलने की संभावना है। अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं है। आने वाले 24 घंटे में मध्यम कोहरा छाए रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। औसत तापमान आगे भी सामान्य से कम बने रहने की संभावना है, जिससे अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें