फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओटीएस योजना में 78,238 ने जमा किया 73.74 करोड़

Wed, 17 Jan 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना में 16 जनवरी तक 78,238 उपभोक्ताओं ने 73.74 करोड़ रुपये जमा कर दिए। आठ नवंबर से 16 जनवरी तक चली इस योजना में उपभोक्ताओं को बकाया चुकाने पर ब्याज माफी का लाभ दिया गया। मंगलवार आखिरी दिन होने से जमा खिड़की पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या वर्तमान में तीन लाख से अधिक है। जिले के कुल 37 विद्युत उपकेंद्रों के माध्यम से लोगों के घरों तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
अभियान से पहले जिले के ढाई लाख उपभोक्ताओं का करीब 350 करोड़ रुपये बकाया था। एक से 16 जनवरी तक योजना विस्तार के बाद 4238 उपभोक्ताओं ने 6.74 करोड़ रुपये जमा किया। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि यदि योजना विस्तार नहीं किया जाता है तो बकायेदारों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें