फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों को बताए अधिक उत्पादन के तरीके

Wed, 11 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में मंगलवार को आयोजित विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी गई। ब्लॉक जगदीशपुर की ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर, जलालपुर तिवारी, परवेजपुर, ब्लॉक सिंहपुर की ग्राम पंचायत जेहटा उसरहा, रामपुर पवारा, धीरापुर, ब्लॉक मुसाफिरखाना की ग्राम पंचायत कादीपुर व बेसारा पूरब में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन



इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के तरीके बताए। वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अफसरों ने किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी दी। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुना, उनका निस्तारण करने का उपाय बताया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने के साथ ही अन्य जानकारियां दीं।


कृषि विभाग के अफसरों ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी उपज बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इसके साथ ही ई केवाईसी कराने, फार्मर रजिस्ट्री आदि बनवाने की जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें