फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किशोरी से किया दुष्कर्म, दो भाई व एक अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 28 Mar 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज के एक गांव की किशोरी को बहलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेटी को खोजते हुए जब पिता उनके घर पहुंचा तो भाई और एक दोस्त संग मिलकर पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संग्रामपुर के भावापुर गांव निवासी दो सगे भाइयों और एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



किशोरी के पिता ने बताया कि 25 मार्च की रात उनकी बेटी को बहला कर संग्रामपुर के भावापुर गांव का उपेंद्र विक्रम उपाध्याय अपने घर ले गया। घर पर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। खोजबीन करते हुए वह जब उनके घर पहुंचे तो उपेंद्र विक्रम ने भाई देवेंद्र उपाध्याय ने अपने एक दोस्त संग उनकी पिटाई कर दी। किसी तरह बेटी को वहां से लेकर आए तो बेटी ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई।


इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने तीनों पर एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की। बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उसके बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें