फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव में एक किशोरी का शव सोमवार सुबह मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव निवासी जगप्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री लालमी सोमवार सुबह घर के कमरे में एक पंखे से लटकती मिली। परिवारीजनों के अनुसार सोमवार सुबह किशोरी का पिता गांव में ही मजदूरी करने गया था तो मां भी किसी काम से बाहर थी।
उस समय सिर्फ लालमी ही घर पर मौजूद थी। मां पहुंची तो लालमी मौजूद नहीं मिली। घर का एक कमरा भीतर से बंद मिला। मां के आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों तथा मजदूरी करने गए पति को दी।
विज्ञापन

पहुंचे पड़ोसियों व पिता दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर गए तो लालमी को दुपट्टा के सहारे पंखे से लटकता पाया। मौजूद लोगों ने दुपट्टा काटकर शव को नीचे उतारते हुए सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची कमरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ शिवाकांत पांडेय ने किशोरी के मौत की पुष्टि की है। कहा कि परिवारीजनों द्वारा तहरीर देने पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें