फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामो में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय थाने के एक गांव में चार माह पूर्व किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद पीड़ित परिवार ने दो युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। गैंगरेप का केस दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जामो थाने के एक गांव में करीब चार माह पूर्व घर से बाहर निकली 13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद युवकों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर शांत रहने को कहा। चार माह बाद शुक्रवार को किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो जांच में वह गर्भवती निकली।
किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद परिवारीजन सन्न रह गए। परिवार वालों के पूछने पर किशोरी ने अपने साथ दो युवकों द्वारा किए गए गैंगरेप और मुंह बंद रखने के लिए दी गई धमकी का खुलासा किया। किशोरी से पूरी जानकारी मिलने के बाद पीड़ित की मां थाने पहुंची और दिलीप व राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद पुलिस नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण व बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें