फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 02 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के टांड़ मजरे विराज गांव में बुधवार को 17 वर्षीय मोहिनी का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। मोहिनी की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


पिता रामखेलावन ने बताया कि बुधवार देर शाम मोहिनी घर में अकेली थी। उनकी पत्नी सीता देवी जानवर चराने गई थीं। वह शटरिंग का काम करते हैं और मजदूरी के लिए मोहनगंज गए थे। देर शाम सीता देवी घर लौटीं और बेटी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो मोहिनी साड़ी के फंदे से बांस के सहारे लटकी थी।

शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामखेलावन ने कहा कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। आत्महत्या के कारणों समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोहिनी की मौत से मां सीता देवी बिलखती रहीं। पिता रामखेलावन भी गमगीन रहे। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें