अमेठी सिटी। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र अमेठी में तीन अक्तूबर को 132 केवी मेन बस के जंपर की मरम्मत कार्य सुबह आठ से 10 बजे तक किया जाएगा। इसके चलते इस अवधि में 33 केवी ठेंगहा, भादर, खेरौना, कनोडिया सीमेंट फैक्टरी, पीपरपुर, बड़गांव और एसएलएमजी बेवरेज फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है। अधिशासी अभियंता एसके चतुर्वेदी ने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।