फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुआ के घर आई किशोरी की सर्पदंश से मौत

Sat, 20 Jun 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मोहनगंज के बक्शी का पुरवा मजरे चंदापुर गांव निवासी जमुना प्रसाद की पुत्री प्रियांशी (15) की सर्पदंश से मौत हो गई। वह गर्मी की छुट्टियां बिताने अपनी बुआ के घर पूरेधूत मजरे छीछा गांव आई थी।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात प्रियांशी घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। प्रियांशी की मौत से मां राजदेई का रो-रोकर हाल बेहाल है। बहन शिवांशी और भाई आदित्य भी गमगीन हैं। पिता के दिल्ली से घर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें