फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडिय़ों में पड़ा मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाने के कोलवा मजरे ठेंगहा में एक किशोर का शव बुधवार सुबह घर से उसके दो-तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। किशोर के गले व पीठ पर चोट के निशान थे। पीड़ित पिता ने गांव के चार लोगों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कोलवा गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र चंदन गुप्ता मंगलवार शाम चार-पांच बजे घर से बाहर निकला था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवारीजन रात भर चंदन की तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग किसी काम से मालती नदी किनारे झाड़ियों की तरफ गए तो वहां चंदन का शव पड़ा दिखा।
चंदन के गले व पीठ पर चोट तथा छिलने के निशान भी साफ दिख रहे थे। चंदन का शव झाड़ियों में पड़ा मिलने की बात सार्वजनिक होते ही परिवार व गांव के लोग वहां पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ राजीव सिंह घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाद में सीओ अर्पित कपूर व एसपी दिनेश सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। चंदन के पिता ओमप्रकाश ने गांव के ही शिवशंकर, रविशंकर, शिवम पुत्र गण हीरालाल व शनि पुत्र राजेंद्र गुप्ता पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया गया है। चंदन की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें