फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ड्रेन में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो(अमेठी)। भैंस चराने गए किशोर की ड्रेन में डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के लालगंज निवासी रामखेलावन का पुत्र सौरभ (15) बुधवार को मवेशी चराने गया था। गांव के पास गुजरने वाले ड्रेन में भैंस को निकालने के चक्कर में सौरभ ड्रेन में गिर गया। वहां पर मौजूद लोगों ने गुहार लगाते हुए परिजनों के साथ बचाव की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ग्रामीण की मदद से ड्रेन से किशोर को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सौरभ की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करने में जुटी है। एसएचओ विवेक सिंह ने ड्रेन में डूबने से सौरभ की मौत होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मवेशी निकालने के समय फिसलने की बात परिजन कह रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें