फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रश्नोत्तरी में फुरसतगंज और सरमे की टीम जीती

Wed, 19 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विजेताओं के साथ प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बुधवार को जीजीआईसी अमेठी और जगदीशपुर में वित्तीय जागरुकता प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित हुई। प्रतियोगिता में फुरसतगंज व सरमे की टीम ने अपना कब्जा कायम कर लिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की मदद से वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम संचालित करने की योजना बनाई है। वित्तीय जागरुकता के लिए इंटर कॉलेजों में पंजीकृत विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने के बाद बुधवार को जीजीआईसी अमेठी व फुरसतगंज में वित्तीय जागरुकता प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

अमेठी जीजीआईसी में नोडल डॉ. फूलकली की मौजूदगी गौरीगंज व अमेठी तहसील के 16 विद्यालयों की दो-दो छात्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से अलग-अलग टीमों के छह छात्र अनुपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जामो ब्लॉक के सरमे राजकीय हाईस्कूल की टीम के साहिल व अनंत कुमार प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामो टीम की वैष्णवी कौशल और अरुणिमा ने दूसरे स्थान तथा ब्लॉक भादर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला टीम की अनुप्रिया और दिव्यांशी कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जीजीआईसी, जगदीशपुर में नोडल प्रधानाचार्य कुसुम की मौजूद में आयोजित परीक्षा में जीआईसी फुरसतगंज के आलोक कुमार व शुभम कुमार प्रथम, राजकीय हाईस्कूल सवितापुर के अंश पांडेय व रोहित दूसरे तथा जीआईसी मऊअतवारा के मोहित श्रीवास्तव व नितिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कार धनराशि सीधे उनके खाते में प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें