अमेठी सिटी। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से गर्मी के अवकाश में शुक्रवार से प्रस्तावित परीक्षा को लेकर शिक्षक विरोध पर उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में शिक्षकाें की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्व विद्यालयीय परीक्षाओं का बहिष्कार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के अव्यवहारिक निर्णय का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों ने परीक्षार्थियों के हित में प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित करने की मांग की।
परीक्षा जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कराने के लिए ज्ञापन देने के बाद भी कुलपति अपनी हठधर्मिता के चलते किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, का आरोप लगाया। गर्मी के अवकाश में इंदिरा गांधी पीजी कालेज सहित सभी अनुदानित महाविद्यालयों ने परीक्षा का बहिष्कार करने व विश्वविद्यालय की प्रेषित कापी/पेपर आदि रिसीव नहीं करने का निर्णय लिया है।
बैठक महाविद्यालय के शिक्षक डॉ.विनोद कुमार मिश्र ,डॉ.सतीश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सत्येन्द्र मिश्र, डॉ. सुरेश नारायण पाण्डेय, डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र, डॉ.धर्मेंद्र सिंह ,डॉ. एसपी.सिंह, डॉ. राकेश द्विवेदी समेत कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।