फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एकजुट हुए शिक्षक

Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित आरआरपी कॉलेज में मंगलवार देर शाम डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश को समाप्त करने की कोशिश का विरोध किया गया। कहा कि महाविद्यालय द्वारा 23 मई से 04 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गई है लेकिन, अवकाश के दिनों में जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश में परीक्षाओं की घोषणा, शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं के लिए नितांत अमानवीय है।
विज्ञापन

एक ओर ग्रीष्म अवकाश की घोषणा एवं दूसरी तरफ ग्रीष्म अवकाश में परीक्षा कराना संभव नहीं है। शिक्षकों ने परीक्षा बहिष्कार /असहयोग करने चेतावनी दी। बैठक में अध्यक्ष डॉ आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ नीतू सिंह, सचिव, डॉ ओ पी त्रिपाठी एवं संयुक्त सचिव डॉ रेणुका सरोज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें