फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना

Fri, 02 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित बीएसए परिसर में धरने पर बैठे शिक्षक।-स्रोत : संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुरानी पेंशन बहाली सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक प्रदर्शन पर उतर आए। शिक्षकों ने शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद बीएसए कार्यालय पहुंचकर धरना देकर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। धरने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन देते हुए मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन



बीएसए कार्यालय में आयोजित धरने को संबाेधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि एक देश में दो प्रकार के पेंशन नियम लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जो संघर्ष करेगा, वही जीत हासिल करेगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष में कोई कसर न छोड़ें। इसके अतिरिक्त अन्य शिक्षकों ने एकजुट रहने की बात कहते हुए संघर्ष करने को कहा।


धरने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने, विशिष्ट बीटीसी 2004 एवं बीटीसी 2001 के तहत नियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग की। इसके साथ ही 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने, सभी शिक्षकों को अंतर जनपदीय स्थानांतरण का लाभ प्रदान करने, आकांक्षी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को विशेष लाभ देने, दिव्यांग भत्ता की बहाली की मांग की।
विज्ञापन



साथ ही 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों को सामूहिक बीमा का लाभ प्रदान करना एवं बीमा राशि को एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने, प्रेरणा पोर्टल पर व्याप्त खामियों को दूर करते हुए विद्यालय समय परिवर्तन, आधार कार्ड संशोधन की बाध्यता एवं पदोन्नति से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शुक्ल, वीरेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, गंगाधर शुक्ल, राम ललन द्विवेदी, अविनाश चंद्र शुक्ल, कृष्ण कुमार पाठक, नागेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें