फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए पीएम और केंद्रीय शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशीष सिंह को सौंपा।
विज्ञापन



जिला संयोजक विवेक शुक्ल के नेतृत्व में विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक जिला मुख्यालय स्थित जामों मार्ग पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। विवेक शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में टीईटी व्यवस्था लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में बाद में बनाए गए नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार से जुड़ा है। प्रदर्शन में आलोक तिवारी, प्रमोद तिवारी, पंकज, अमित, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें