शिक्षक को कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए।
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान के साथ गोष्ठी हुई। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण अंग है। शिक्षक पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि शिक्षक का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना गया है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने सेवा निवृत्त शिक्षकों के अवशेष भुगतान करने की बात करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक पारस नाथ पांडेय को सम्मानित किया। शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक राज बहादुर शर्मा, चंद्रमोहन तिवारी, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, जागेश्वरी देवी, जुबैर अहमद व मोहम्मद कमाल सहित 36 शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।