फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज बारिश से मौसम की गर्मी उतरी

Fri, 06 Sep 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिट/ बाजारशुकुल (अमेठी)। भादो माह में उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए बृहस्पतिवार की शाम राहत भरा साबित हुई। सुबह से धूप व उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद आसमान में छाए बादल राहत दे गए। गौरीगंज व बाजारशुकुल सहित कई क्षेत्रों बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिली।कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार की देर शाम बारिश होने से राहत मिली। क्षेत्र में लोग सितंबर की शुरुआत होने के बाद उम्मीद लगाए बैठे थे कि उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल था। लोग पसीने में तर-बतर हो रहे थे।
विज्ञापन

शाम को आसमान में बादल उमड़े। देखते-देखते गौरीगंज व बाजारशुुकुल समेत कई स्थानों पर करीब 10 मिनट बरसात हुई। आसमान में बादल व ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 33.5 तो न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें