फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षिका ने दी लूट की सूचना, जांच में मिली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। नेवादा किशुनगढ़ क्षेत्र के एक निजी स्कूल की शिक्षिका श्रेया तिवारी ने बुधवार को लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस और एसओजी टीम को दिनभर परेशान किए रखा। पूरे विंदेश्वरी निवासी शिक्षिका ने बताया था कि सुबह करीब सवा दस बजे स्कूल से लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने मंगलसूत्र, टप्स और पायल छीन लिए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन समय और बयान में विरोधाभास मिलने पर संदेह गहराया। पूछताछ में शिक्षिका ने स्वीकार किया कि पति से अनबन के चलते उसने आभूषण घर में छिपाकर लूट का नाटक किया था। गहने रोल गोल्ड के बने थे जिन्हें उसने नहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जेवर बरामद करने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें