फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे देरी से आई हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी-प्रयाग रेलखंड पर बुधवार को अधिकतर ट्रेनें घंटों देरी से आई। इससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:02 बजे आने वाली हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल करीब छह घंटे विलंब से आई। वहीं, लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से आई। प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा कर रहे आनंद सिंह ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर बार-बार पूछने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। ट्रेन लेट है तो इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी जाती है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि ट्रेन संचालन से जुड़ी सूचनाएं समय-समय पर प्रसारित की जा रही हैं। हालांकि, तकनीकी कारणों से परिचालन बुधवार को विलंब से हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें