फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं को लेकर बीएसए से मिले शिक्षक नेता

Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को बीएसए से मुलाकात की। इसमें शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक विवेक शुक्ला की अगुवाई में शिक्षकों ने बीएसए संगीता सिंह से मुलाकात की। शिक्षकों ने स्थानांतरण में कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के कैडर, कार्यभार तिथि आदि संबंधी समस्याओं की वजह से आवेदन न कर पाने के बारे में जानकारी दी। आवेदन में त्रुटियों और स्थानांतरण संबंधित काउंसलिंग में शिक्षकों के सहयोग किए जाने को कहा गया।
बीएसए ने शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहाकि सचिव के स्तर से त्रुटियों के संशोधन का पत्र जारी हो गया है। शिक्षकों से प्रत्यावेदन लेकर आवश्यक संशोधन कराए जाएंगे। किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन

संगठन के सहसंयोजक धीरेंद्र सिंह बघेल, पंकज शुक्ला, अश्विनी शुक्ला, अनुराग यादव, अश्विनी द्विवेदी, सत्येंद्र तिवारी, अभिषेक तिवारी, योगेंद्र सिंह, विमलेंदु पांडेय, अमित पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें