फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इत्र की खुशबू बिखेर रहे तनिष्क और तान्या

Fri, 16 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुंशीगंज में घर पर इत्र बनाते तनिष्क शुक्ला। उनके बाएं बहन तान्या शुक्ला। उनके दाहिने सत्गुरु
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्व सैनिक के बच्चों ने पढ़ाई के दौरान ही कुछ अलग करने की सोची। कमाई की राह पर कदम बढ़ाकर कामयाबी हासिल करने के लिए इत्र और परफ्यूम बनाने की तैयारी की। पिता के दोस्त की मदद से कानपुर जाकर इंटर के छात्र ने महीनेभर की ट्रेनिंग ली। अब घर पर ही इत्र और परफ्यूम बनाकर उसे चार जिलों में बेच रहे हैं। दोनों बच्चे इत्र के स्टार्टअप से एक महीने में 65 हजार रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन



मुंशीगंज निवासी पूर्व सैनिक राजराज शुक्ल का बेटा तनिष्क और बेटी तान्या इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रामराज शुक्ल बच्चों को खुद के व्यवसाय की तरफ प्रेरित करने लगे। उनकी सोच का ही परिणाम है कि इंटर में पढ़ाई कर रहे बच्चों ने खुद का कारोबार शुरू करने की सोची। इस राह में रामराज शुक्ल के मित्र राजेश मिश्र मददगार बने। वह कानपुर में रहकर इत्र बनाने का केमिकल सप्लाई करते हैं। तनिष्क ने कानपुर जाकर महीनेभर रुककर इत्र और परफ्यूम बनाने की ट्रेनिंग ली।



इसके बाद मुंशीगंज आकर तनिष्क ने फरवरी 2025 में खुद का स्टार्टअप शुरू कर दिया। तनिष्क इत्र के साथ परफ्यूम भी बनाते हैं। उनकी बहन तान्या शुक्ला फाइनेंस का काम देखती हैं। मार्केटिंग की जिम्मेदारी तनिष्क के साथ सद्गुरु मिश्रा और शिवा तिवारी निभाते हैं। यह दोनों भी 12वीं के छात्र हैं। आठ और 15 एमएल में बेला, गुलाब और गेंदा की खुशबू वाला इत्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन



इसके अलावा 20, 30 और 50 एमएल की पैकिंग में परफ्यूम भी बना रहे हैं। तैयार इत्र को अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली में आपूर्ति किया जा रहा है। बड़े आयोजनों में इनके इत्र और परफ्यूम का स्टॉल लगाया जाता है। घर से ही काम करते हुए तनिष्क और तान्या प्रति माह 55 से 65 हजार रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।



परफ्यूम की बाजार में मांग अधिक
चार जिलों में तनिष्क के इत्र और परफ्यूम की खूब मांग है। इत्र की अपेक्षा परफ्यूम लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार की मांग को लेकर तनिष्क और उनकी टीम पूरी तरह से सक्रिय है। दोस्तों के साथ तनिष्क खुद बाजार पर नजर रखते हैं। अमेठी के साथ सुल्तानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ की बाजारों में जाकर दुकानदारों से बात कर ग्राहकों की पसंद पूछते रहते हैं। बाजार का फीडबैक लेने से उत्पाद में नित नए सुधार करते रहते हैं। तनिष्क का कहना है कि आगे चलकर वह इस कारोबार को और बढ़ाएंगे। उनकी सोच नौकरी करने की नहीं बल्कि नौकरी देनी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें