फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गड़बड़ी फैलाने वालों पर करें कार्रवाई, नही तो जाएगी थानेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सोमवार रात सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में कर्मियों की समस्या सुनते हुए निस्तारण का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया। थानावार समीक्षा करते हुए एसपी ने विवेचना निस्तारण समेत अन्य कमियां पर प्रभारियों पर फटकार लगाई। कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर करें त्वरित कार्रवाई, नहीं तो थानेदारी जाएगी।
विज्ञापन


एसपी डॉ इलामारन जी सोमवार रात आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी में सख्त नजर आए। उन्होंने गैर जनपद से लगी सीमाओं पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा। मादक पदार्थों तथा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी ने सभी को सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा न जाए। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कहा। किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा थाने के हिस्ट्रीशीटरों पर थाने के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखें।
विज्ञापन

प्रत्येक थाना प्रभारी थाने पर आए हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सपी ने सैनिक सम्मेलन में जनपद के थानों से आये हुए पुलिस कमियों की समस्याओं को सुना। एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ गौरीगंज मंयक द्विवेदी, सीओ अमेठी लल्लन सिंह, सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह व सीओ तिलोई अजय सिंह समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें