फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नदी में डूबे बालक की तलाश

Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे बढ़ई मजरे मोहीउद्दीन पुर गांव में मछली पकड़ने गए एक 12 वर्षीय बालक के नदी में डूबने की आशंका है। परिजन बच्चे की खोजबीन में लगे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पूरे बढई गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (12) दोपहर को कुछ साथियों के साथ गोमती नदी पर मछली पकड़ने गया था। वापस न आने पर परिजन बच्चे की खोजबीन में लग गए। डायल 112 को सूचना दी गयी। जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से सुरेंद्र कुमार नदी में डूब गया। इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दोपहर बाद लगभग तीन बजे हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुट गई। खबर लिखे जाने तक नदी में डूबे किशोर का पता नहीं चल सका था। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया है। गोताखोरों के आने के बाद तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें