फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह

Sat, 18 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के अचलपुर में दिवंगत पूर्व विधायक के घर पर मौजूद भाजपा क्षेत्रीय मंत्री। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने गौरीगंज से चार बार विधायक रहे दिवंगत दादा तेजभान सिंह के पैतृक आवास अचलपुर पहुंचकर तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि तेजभान सिंह के नाम से ही अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की पहचान बनी। कांग्रेस के प्रभाव वाले दौर में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। समाज के हर वर्ग के प्रति उनका व्यवहार समान रहा और उन्होंने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।


उन्होंने कहा कि दादा तेजभान सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक था। उनके निधन से भाजपा ही नहीं, पूरे क्षेत्र ने एक अनुभवी जननेता खो दिया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर कार्यकर्ता समाज और संगठन की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें