फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन नहीं चलेगी सतलज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित एक जोड़ा ट्रेन आगामी आठ से 13 अक्तूबर तक संचालित नहीं होगी। गौरीगंज-जायस के बीच रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को पूरा कर ट्रायल करने के लिए विभाग ने छह दिन का ब्लॉक स्वीकृत किया है। ब्लॉक स्वीकृत होने के बाद विभाग ने ट्रेन का परिचालन वाराणसी-फैजाबाद मार्ग से कराने का निर्णय लिया है। ट्रैक पर संचालित एकमात्र ट्रेन का छह दिन संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च से रेल विभाग ने लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी/प्रयागराज रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। ट्रेन संचालन नहीं होने से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेल विभाग ने धनबाद-फिरोजाबाद अप/डाउन सतलज एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। संचालित ट्रेन पर आरक्षित टिकट से यात्रा करने में लोगों को सहूलियत मिल रही थी।
इसी बीच संचालन विभाग ने गौरीगंज-जायस के बीच रेल ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को पूरा कर 13 अक्तूबर को ट्रायल करने के लिए स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिग कार्य पूरा कराने के लिए आठ से 13 अक्तूबर तक ब्लॉक दिया है। ब्लॉक आदेश निर्गत होने के बाद विभाग ने आठ से 13 अक्तूबर तक धनबाद-फिरोजाबाद अप/डाउन सतलज एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ वाया प्रतापगढ़ वाराणसी के बीच स्थगित करते हुए ट्रेन को वाराणसी वाया फैजाबाद लखनऊ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभाग का आदेश मिलने के बाद छह दिन के लिए वाराणसी-लखनऊ के बीच पड़ने वाले स्टेशनों से आरक्षित टिकट की पहले से बुकिंग कराने वाले यात्रियों का टिकट निरस्त किया जा रहा है। छह दिन ट्रैक पर एक भी ट्रेन संचालित नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी तो विभाग को भी आर्थिक क्षति होगी। स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने विभाग का आदेश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लॉक अवधि में गौरीगंज-जायस के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा कर 13 अक्तूबर को ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें