फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहसीखुर्द समेत 11 गांवों में शुरू हुआ घर-घर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय विकासखंड के रोहसीखुर्द गांव में गैर प्रांत से आई महिला व बाजार शुकुल के बदलगढ़ में छह लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने तीन किलोमीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। कंटेनमेंट जोन में डीएम के निर्देश पर सक्रिय 64 संयुक्त टीमों ने गुरुवार से डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए क्लोज कांटेक्ट समेत 20 बिन्दुओं पर सूचना एकत्र करनी में जुटी रही। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग के साथ संक्रमण को रोकने के लिए जोन को सैनिटाइजेशन कार्य कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज विकासखंड के रोहसीखुर्द गांव में एक महिला, अमेठी के एक होटल में क्वारंटीन एक सिपाही व बाजारशुकुल ब्लॉक के बदलगढ़ गांव में छह युवकों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम अरुण कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में तीन किलोमीटर तो शहरी क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूरे क्षेत्र को सील कराकर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू करा दी। डीएम ने बदलगढ़ तथा अमेठी में पूर्व में गठित टीम को सक्रिय रहने तथा रोहसीखुर्द गांव में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 64 संयुक्त टीमें गठित की है।
गठित संयुक्त टीम सदस्यों को बुधवार को विकास भवन में प्रशिक्षित करते हुए कंटेनमेंट जोन में शामिल गांवों में रहने वालों का 20 बिन्दुओं पर डाटा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई। गुरुवार को गठित टीम कोरोना संक्रमित मिले लोगों के क्लोज कांटेक्ट के साथ उनसे मिलने वाले लोगों की सूचना के साथ ही निर्धारित बिन्दु पर सूचना एकत्र करने में जुटी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव कराते हुए संक्रमण रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन में शामिल परिक्षेत्र को लगातार संक्रमण रहित करने में जुटी है।
विज्ञापन

सर्वे में लगाए गए यह कार्मिक
कंटेनमेंट जोन के प्रत्येक घर का सर्वे कर वहां मौजूद लोगों के स्वास्थ्य व अन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में गठित कार्मिकों की टीम सक्रिय कर दी गई है। इस टीम में ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एक चिकित्सक शामिल हैं।
सर्वे में एकत्र हो रही यह सूचना
सर्वे के दौरान टीम की ओर से घर के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खासी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछा जा रहा है। टीम ग्रामीणों से उनके मोहल्ले में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के जाने के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
घर से बाहर नहीं निकलें लोग
डीएम अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण के खतरे को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें। बहुत जरूरी कार्य या कोई परेशानी होने पर अफसरों के मोबाइल नंबर या कंट्रेाल रूम के फोन नंबर 05368-244577 6394802956 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। अनावश्यक बाहर निकलने पर प्रशासन कड़ी वैधानिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें