फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलकूद में सूरज व शिवानी अव्वल

Tue, 01 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सातनपुरवा में सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने खो-खो, कबड्डी, रस्सीकूद, बैडमिंटन और कैरम स्पर्धा में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रस्सीकूद के बालक वर्ग में यश ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय और पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नीलम प्रथम, शिवानी द्वितीय और प्रीती तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन के बालक वर्ग में सूरज ने प्रथम, दिवाकर ने द्वितीय और सुंदर कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, मोहिनी द्वितीय और शोभा तृतीय स्थान रहीं।

कैरम के बालक वर्ग में रितेश कुमार प्रथम, पंकज द्वितीय और दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, शोभा द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो के बालक वर्ग में सूरज, रंजीत और अंकित समेत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में शिवानी, मोहिनी, शोभा, प्रीती और नीलम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कबड्डी में भी बालक और बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापिका राज्यश्री अवस्थी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें