संग्रामपुर (अमेठी)। ठेंगहा प्राथमिक विद्यालय के बगल मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन प्रतियोगिता का पहला मैच आयुष क्रिकेट क्लब और सनी नाइन अमेठी टीम के बीच खेला गया। आयुष क्रिकेट क्लब गौरीगंज टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 55 रन बनाए। जवाब में उतरी सनी नाइन अमेठी की टीम ने 56 बनाकर एक रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच स्पोर्टिंग क्लब प्रतापगढ़ और छोटू सुपर नाइन सुल्तानपुर टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटू सुपर नाइन सुल्तानपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 54 रन बनाए। जवाब में उतरी स्पोर्टिंग क्लब प्रतापगढ़ की टीम ने 55 रन बनाकर एक रन से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच शौर्य क्रिकेट क्लब अमेठी और फ्यूजन नाइन लखनऊ के बीच खेला गया। फ्यूजन नाइन लखनऊ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 64 रन बनाए। जवाब में उतरी शौर्य क्रिकेट क्लब अमेठी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 65 रन बनाकर एक रन से मैच जीत लिया। तीनों मैचों में अंपायर की भूमिका में संतोष सिंह, आशुतोष मिश्रा रहे। इस मौके पर हनुमान प्रसाद मिश्र, हरिबक्स सिंह, सोनू मौर्य, सुरेश, अनुपम मिश्रा, रसिक तिवारी, पलक मिश्रा, अनुराग मिश्र, रिशू, निलेश, अंकित, नन्हे आदि मौजूद रहे।