फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Tue, 07 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने वाराणसी से दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन अमेठी होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



यह समर स्पेशल ट्रेन दो चरणों में संचालित की जाएगी। पहले चरण में 15 अप्रैल से 20 मई तक तथा दूसरे चरण में 27 मई से 15 जुलाई तक यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। वाराणसी से यह ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अमेठी स्टेशन पर ट्रेन रात 12:50 बजे पहुंचेगी और दो मिनट का ठहराव करेगी।



वहीं दिल्ली से यह ट्रेन 16 अप्रैल से 21 मई तक तथा दूसरे चरण में 28 मई से 16 जुलाई तक रोजाना चलाई जाएगी। इससे दोनों शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन के लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है और यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें