फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समर स्पेशल सात व बेगमपुरा एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची

Mon, 20 May 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रविवार को समर स्पेशल सात घंटे और बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का पूरा दिन ट्रेन के इंतजार बीत गया।
विज्ञापन

रविवार को अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 6:44 से पहले यात्री पहुंच गए। स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला कि समर स्पेशल सात घंटे देरी से पहुंची रही है। दोपहर 1:55 तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस भी 12 घंटे देरी से निहालगढ़ स्टेशन पहुंची।
लखनऊ-प्रयागराज संगम के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव के लिए संचालित इकलौती ट्रेन भी तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल चार घंटा व पंजाब मेल तीन घंटे देरी से अमेठी पहुंची। अन्य ट्रेन भी 30 से 50 मिनट विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सूचना देने के साथ प्रतीक्षा करने की व्यवस्था वेटिंग हॉल में बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें