फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वोटर आइडी नहीं है तो भी 12 विकल्पों से किसी एक से डाल सकेंगे वोट

Mon, 20 May 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। आयोग ने इसके लिए 12 विकल्प जारी किए हैं। इसमें से किसी एक के सहारे आप मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि मतदाता अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं। वह अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी शामिल है।
मतदाता पर्ची पहचान दस्तावेज नहीं
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से वितरित कराई जा चुकी है। मतदाता सूची पर्ची पर मतदेय स्थल, मतदान का दिनांक व समय आदि का उल्लेख है। मतदाता पर्ची को मतदाता के पहचान दस्तावेज के रूप में नहीं माना जाएगा। मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मतदाता पर्ची के साथ वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें