फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतियोगिताओं में सुहानी व सलोनी ने मारी बाजी

Sat, 19 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी सोनारी कला में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान और रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर बौद्धिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुहानी शुक्ला प्रथम, अनुप्रिया तिवारी द्वितीय और अल्फिया तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में सलोनी ने पहला, दीपा ने दूसरा और सजिया बानो ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में रिया, रत्ना और दिव्यांशी की टीम प्रथम, शिवानी, खुशी और रानी की टीम द्वितीय तथा रिया, दीपा और अंजलि की टीम तृतीय रही।

प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से छात्राओं में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें