फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केंद्र से गन्ना तौल प्रभारी को हटाया

Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के प्रेमगढ़ में कांटे को ठीक करते टेक्नी​शियन।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। प्रेमगढ़ स्थित रानीगंज गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार को घटतौली का मामला सामने आने के बाद तौल प्रभारी को हटा दिया गया है। किसानों के हंगामे, प्रशासनिक जांच और तौल प्रभारी को हटाए जाने के बाद यह प्रकरण शासन स्तर तक पहुंच गया है। अलीनगर निवासी किसान प्रदीप सिंह ने एसडीएम, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



किसान प्रदीप सिंह सोमवार को दो ट्राॅली गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। पहली ट्राॅली का वजन 39.65 क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि दूसरी का 32.65 क्विंटल। संदेह होने पर निजी धर्मकांटे पर दोबारा तौल कराने पर दूसरी ट्राॅली का वजन भी 39.65 क्विंटल निकला। जांच के दौरान केंद्र के धर्मकांटे के नीचे जग लगा पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि तौल में गड़बड़ी की जा रही थी। घटतौली की जानकारी मिलते ही किसान आक्रोशित हो गए थे।


केंद्र पर मंगलवार को भी तौल नहीं हो सकी। कांटे को दुरुस्त कराने के लिए हैदरगढ़ चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जगदीश यादव टीम के साथ केंद्र पर डटे रहे। हालांकि कांटा सही न होने और नए तौल प्रभारी की नियुक्ति न होने से गन्ने की तौल नहीं हो सकी। किसान प्रदीप सिंह ने शासन स्तर तक शिकायत भेजते हुए पूर्व में हुई तौल की जांच, आर्थिक नुकसान की भरपाई और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। अन्य किसानों ने भी पूर्व में तौले गए गन्ने की दोबारा जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन



तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह का कहना है कि शिकायतों के आधार पर जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हैदरगढ़ चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जगदीश यादव ने बताया कि तौल प्रभारी को हटा दिया गया है। उन्होंने तकनीकी खामी दूर कर जल्द तौल शुरू कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें