फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली के पोल पर अचानक हुई स्पार्किंग, वीडियो वायरल

Mon, 23 Sep 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खंभे पर जलता केबल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी के बारी का पुरवा मजरे रामनगर गांव में रविवार देर शाम बिजली के पोल पर अचानक हुई स्पार्किंग से पटाखों की तरह तेज आवाज आने लगी।
विज्ञापन


आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों में घुस गए। लोगों ने मामले की सूचना पावर कार्पोरेशन कर्मियों को दी। सूचना के बाद पहुंचे कर्मी फाल्ट सही करने में जुटे हैं। पोल पर आग की लपटे उठने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन


बारी का पुरवा गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे गांव के बीच में लगे विद्युत पोल की केबल में स्पार्किंग होने लगी। केबल जलने से पटाखे फूटने जैसी आवाज आने लगी। इसके बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया गया। जेई कुलदीप ने बताया कि मामले की सूचना के बाद कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। कर्मी फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें