फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कड़ी चौकसी में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा

Mon, 16 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए कतार में खड़े अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। बायोमीट्रिक सत्यापन और ई-स्कैन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और पेन ले जाने की अनुमति थी। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।


जिले में गांधी इंटर कॉलेज कारारी लग्छनशाह, श्री गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी तथा रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए जिले को दो जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते रहे। पुलिस कार्यालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय रखा गया था।


पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें