फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के एक स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला आया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर शिक्षक पर पुत्र की पिटाई का आरोप लगाकर कान का पर्दा फटने की बात कही है। कोतवाली में तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच व कार्रवाई में जुटी है। दो दिन पहले में छात्र की पिटाई का मामला आने के बाद अब एक और स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। तहरीर में पिता का आरोप है कि उनका बेटा कक्षा- 10 का छात्र है। 13 सितंबर को स्कूल गया था, जहां शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। कान से खून बहने लगा तो उसे घर भेज दिया गया। परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पिटाई से कान का पर्दा फटने की बात कही।
विज्ञापन

उपचार के बाद कोतवाली पहुंचकर पिता ने शिक्षक के खिलाफ थान में तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। एसएचओ अरुण द्विवेदी ने कहा कि छात्र के पिता के द्वारा तहरीर दी गई है। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस रीता सिंह का कहना है कि शिक्षक की ओर से छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान नहीं है। यदि ऐसा है तो नोडल अफसर की अगुवाई में टीम गठित कर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। शिक्षक की ओर से छात्र के पिटाई की पुष्टि होगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें