फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्रा संध्या ने संभाली डिप्टी आरएमओ की कुर्सी

Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को गौरीगंज के एक निजी विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा संध्या जायसवाल को एक दिन का डिप्टी जिला खाद्य विपणन अधिकारी (आरएमओ) बनाया गया। संध्या ने कुर्सी संभालते ही कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी धान खरीद की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां गांव-गांव और विद्यालयों में आयोजित की गईं। इनमें महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


चौपालों में साइबर अपराध से बचाव के तरीके समझाए गए और आत्मरक्षा के गुर भी बताए गए। महिलाओं और बालिकाओं को पंफलेट व बैनर वितरित कर जागरूक किया गया। अपर्णा रजत कौशिक ने स्पष्ट किया कि महिला उत्पीड़न की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें